5 February 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के गढ़वाल मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप आज गढ़वाल मंडल का दौरा करते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचे। पार्टी प्रवक्ता और चुनाव अभियान के साथी सूरज नेगी ने बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस रुदरप्रयाग में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा के दौरे से पार्टी के चुनाव अभियान में चार चांद लगे हैं और राज्य की जनता कांग्रेस के झंडे के पीछे संगठित हुई है। उधर धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा द्वारा कल देहरादून में जारी संकल्प पत्र को ढकोसला बताया उन्होंने कहा कि ये सिर्फ छलावा और जनता को गुमराह करने का तरीका है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि बताते हुए वो एक शोमैन से ज्यादा दिखाई नहीं देते उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया । कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप और सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है जनता इसको कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने पौड़ी के सिरौली बस दुर्घटना के बाद लोगों को उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल में मर्म पट्टी और डिटेल तक न मिलने को स्वास्थ्य मंत्री और श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत की विफलता बताया और धन सिंह रावत को निर्धन सिंह रावत बताया है और कहा कि उनके बजट में राज्य के स्वास्थ्य के विकास के लिए कोई सरोकार दिखाई नहीं देता। पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा राज्य में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा हो रहा है भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा भाजपा के ऊपर फिर चढ़कर बोल रही है पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा जनता उचित समय का इंतजार कर रही है तथा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में धन बल और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है जिसके चलते गलत तरीके से राज्य में चुनाव को मोडा जा रहा है।

See also  चमोली में स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए नियुक्ति पत्र