24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चंपावत गैंगरेप केस की कांग्रेस ने मुख्य सचिव से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

चंपावत गैंगरेप केस की कांग्रेस ने मुख्य सचिव से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

चंपावत में पांच मई को नाबालिग लड़की के अगुवा करने व उसके साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष व उसके दो मित्रों के द्वारा चाकू की नोक पर दुराचार करने के मामले में आज एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन को आक्रोश पत्र सौंप कर दुराचार के दोषी भाजपा नेता व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर कड़ी साजा दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा बलात्कार पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और राजपाल व मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

मुख्य सचिव से मुलाकात में प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार हत्या व अन्य अपराधों के कारण उत्तराखंड देश के हिमालयी राज्यों में सबसे पहले पायदान में खड़ा है जिससे आज पूरा प्रदेश शर्मशार है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर पांच मई को घटित चंपावत की अपहरण व रेप की घटना के अधिकांश मामलों में भाजपा के पदाधिकारी व सरकार में दायित्वधारी शामिल हैं और अनेक मामलों में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में ढील बरत कर अपराधियों को बचने व जमानत का मौका दिया। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अब महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में चुप नहीं बैठेगी और कल पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेगी।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी की जांच कर रही सीबीआई खुद गायब हो गई और आज तक उसने उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक देश राज कर्नवाल से पूछ ताछ तक नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं में व्याप्त भय के वातावरण को समाप्त करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाए। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वो पुलिस व प्रशाशन को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देंगे।  कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में धस्माना के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव  जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, अनुज दत्त शर्मा शामिल रहे।

See also  BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन