12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सितारगंज में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप

सितारगंज में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप

8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी की हल्द्वानी में ऐतिहासिक रैली में शामिल होने जा रही कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन रोके जाने की घटना अत्यंत निंदनीय बताते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है। इसी तानाशाही और नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टिसी की दमनकारी कार्यप्रणाली के विरोध में आज सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और एसएसपी का पुतला दहन किया। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐसी दमनकारी नीतियों से न कभी डरा है और न ही झुकेगा।

See also  युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर हिमांशु गाबा, प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय ,वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह, राम नगीना, हरपाल सिंह, जगदीश सिंह, हरभजन सिंह, प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस बिपिन खोलिया, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद बलवंत सिंह बोरा हस्बैंड मलिक अख्तर अहमद पटोती सहित दर्जनो पार्टी के पदाधिकारी एवं ऊर्जावान साथी उपस्थित रहे। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में एस आई आर से संबंधित जिले के मास्टर टेंनर डॉ गणेश उपाध्याय ने मात्र दो दिनों के बचे हुए जो भी आपत्तियां निस्तारण के लिए जुड़ जाए और यह भाजपा के नापाक इरादों में सफल नहीं होने देंगे। आज भारतीय जनता पार्टी के असामाजिक तत्वों द्वारा मेल के माध्यमिक जो आपत्ति लगाकर कुछ विशेष धर्म के लोगों को वोट काटने की साजिश की जा रही है इससे कुछ नहीं होने वाला नही है। उत्तराखंड में जबरदस्त कांग्रेस भाजपा के प्रति जनता का आक्रोश है जहां आपने देखा भाजपा के 32 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं है, वही मुख्यमंत्री जो खटीमा चुनाव हारने के बाद चंपावत चले गए ,अब उनकी नई सीट तलाश की जा रही है । इससे

See also  हर घर तिरंगा अभियान, पिथौरागढ़ में साइकिल रैली का आयोजन

साफ-साफ लगता है बीजेपी कितनी डरी है ।आप संघर्ष जारी रखें ,निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है । जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु गाँबा जी ने कहा कि अब कांग्रेस का समय आने वाला है सबको अपने मनमुटाव दूर करते हुए हाथ के पंजे की तरफ ध्यान देना है और जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ रहना है ।अभी हमें खासकर एस आई आर मामले में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

See also  तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई
Ad 2