आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिंडोलाखाल द्वारा हिंडोलाखाल ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा सरकार एवं नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। देवप्रयाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा की 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जाना था जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर नैनीताल के एसएसपी द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जगह-जगह घंटों तक रोक कर रखा गया जिसका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने जब विरोध किया और एसएसपी ऑफिस का घेराव किया तब जाकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को छोड़ा ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पुष्कर धामी एवं पुलिस कप्तान का पुतला दहन किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनानंद डोभाल ने भाजपा सरकार के इस रवैये की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता की आवाज को दबाने के प्रयासों का पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट, सुरेश राणा, मकान सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चंद, यशपाल चौहान, केशवानंद तिवारी, मंगतराम मटियाल, जगदीश आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नितिन नबीन ने दिया बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र
महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावा
दुष्यंत कुमार गौतम ने मिटाया माथे का तिलक, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप