देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर डॉ. धन सिंह रावत से D.El.Ed बैच 2021–22 के प्रशिक्षुओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 के संबंध में अपनी मांग और अपेक्षाएँ मंत्री जी के समक्ष रखीं। बैठक के दौरान प्रशिक्षुओं ने अवगत कराया कि उन्होंने D.El.Ed का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और वे लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसलिए सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का अनुरोध किया
ताकि प्रशिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिल सके। इस पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रति गंभीर है और अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

More Stories
प्रभारी बनाए जाने के बाद राम माधव का पहला उत्तराखंड दौरा, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किया स्वागत
सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि