2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस का सम्मान समारोह, प्रीतम सिंह की मौजूदगी में 500 महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस का सम्मान समारोह, प्रीतम सिंह की मौजूदगी में 500 महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला वार्ड के दौड़वाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव एवं युवा नेता वैभव वालिया द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 500 से अधिक माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनके समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रीतम सिंह ने मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति के बिना सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। देहरादून में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस का सम्मान समारोह, प्रीतम सिंह की मौजूदगी में 500 महिलाओं को किया गया सम्मानित

See also  वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक

उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज भाजपा के शासन में महिलाएं सबसे अधिक त्रस्त हैं। लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न और बेरोजगारी से प्रदेश की जनता परेशान है। अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि माताएं और बहनें हमारे समाज की आधारशिला हैं। उनका सम्मान करना और उनके योगदान को पहचान देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। भाजपा ने सिलिंडर पर ₹60 रुपये बढ़ाकर आज महिला दिवस पर महिलाओं को पुरस्कार दिया है।

See also  वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद चमोली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें “टूटी सड़कों वाले विधायक” के रूप में जानती है। पिछले 10 वर्षों से विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से लोग आज भी जूझ रहे हैं।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें, कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नानक चंद, पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल, नवीन रमोला, अमृता कौशल, पीयूष गौड़, वसीम, मनकला थापा, इंदु सिंह मंजू त्रिपाठी स्वाति नेगी माया थापा, लालमणि शाह, माया शाही सुधा ठाकुर, पूजा, मीनाक्षी गुरुंग,आरती थापा, पदमा देवी, रजनी चौहान, शकुंतला प्रधान, ज्योति, मंजू, रीता देवी, मीरा आले, निर्मला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

See also  जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी