केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में आज उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश टोली बैठक संपन्न हुई। जिसमें चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। वहीं 27 के चुनाव दृष्टिगत गृह मंत्री का प्रदेश नेतृत्व को विजयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

हरिद्वार में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उनके द्वारा सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए। इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त शीघ्र शुरू होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बीएलए 2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुशार चुनावी तैयारी करेगी। धीरे धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी, ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। बैठक में तय हुआ कि सभी सांसद, विधायक 2027 चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएं। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुने और उसके निवारण का प्रयास करें।

More Stories
तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
पौड़ी में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में जनता दरबार, प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं