10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के जाखनी में जल्द शुरू हो सकती है पार्किंग, डीएम ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़ के जाखनी में जल्द शुरू हो सकती है पार्किंग, डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाई ने आज जाखनी क्षेत्र में ब्रिडकुल (BRIDCUL) द्वारा निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ब्रिडकुल एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि जल एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित कुछ कार्य अभी शेष हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात पार्किंग को नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को पार्किंग सुविधा का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता से पार्किंग की संरचना, क्षमता एवं अन्य कार्यों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर पार्किंग को जल्द से जल्द उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

See also  पिथौरागढ़ में जनता दरबार, प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कृष्णापुरी क्षेत्र में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित मल्टी स्टोरी पार्किंग का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक इसका हस्तांतरण नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पार्किंग के तत्काल हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर इसे आमजन के उपयोग हेतु उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग सुविधाओं का समयबद्ध निर्माण और संचालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों और औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कर पार्किंग परियोजनाओं को जल्द से जल्द जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया जाए।

See also  राजस्व बढ़ाने को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक