15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की UPSC में 189 वीं रैंक, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की UPSC में 189 वीं रैंक, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 189वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चयनित हुए पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक को जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आदित्य पाठक तथा उनके माता-पिता माधवानंद पाठक और मंजुला पाठक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदित्य पाठक ने पिथौरागढ़ जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे आने वाली पीढ़ी को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की UPSC में 189 वीं रैंक, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

पिथौरागढ़ जिले के लिए ये गर्व का क्षण है कि जिले के एक युवा ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC में सफलता प्राप्त की है। आदित्य पाठक मूल रूप से बेरीनाग ब्लॉक के उपराड़ा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में पिथौरागढ़ के रई क्षेत्र में निवास करते हैं। उनके पिता माधवानंद पाठक जीआईसी दिगतोली से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता मंजुला पाठक हाईस्कूल रिण बिछुल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

See also  सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम

आदित्य पाठक एवं उनके माता-पिता ने इस सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। आदित्य ने कहा कि उनकी सफलता का उद्देश्य समाज और देश की सेवा करना है तथा वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ के डॉन बॉस्को स्कूल से प्राप्त की और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की तथा मुंबई से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। स्नातक के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी प्रारंभ कर दी थी।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

आदित्य ने बताया कि उन्होंने तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान की सहायता नहीं ली। सामान्य दिनों में वे 8 से 10 घंटे तथा परीक्षा से पहले 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करते थे। उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि पहले के प्रयासों में असफलता मिलने पर निराशा जरूर होती थी, लेकिन परिवार के विश्वास और निरंतर मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और अंततः उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

आदित्य की इस सफलता से उपराड़ा गांव सहित पूरे पिथौरागढ़ जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी आदित्य पाठक और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

See also  उत्तराखंड के कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी