3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

निर्माण कार्यों की क्वालिटी को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

निर्माण कार्यों की क्वालिटी को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाई ने आज मड़धुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़ की निर्माणाधीन बिल्डिंगों एवं अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पेयजल निर्माण निगम को निर्देश दिए कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे मटेरियल का गुणवत्ता परीक्षण (Material Testing) तत्काल कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की क्वालिटी को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

See also  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की अहम बैठक

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय, पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में स्थापित बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन खराब पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रिप्लेस करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित आमजन से भी बातचीत की तथा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से यह भी जाना कि कही उन्हें कार्यालय में किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

See also  गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज