मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है।
विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में #AirConnectivity और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा, कि पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़, नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में मात्र 1 घंटे पूरी होगी। यात्रा का किराया करीब 7000 रुपये रखा गया है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल