16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु

बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु

सोमवार से अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण केदारघाटी में लगातार बर्फबारी होने के कारण श्रद्धालुगण केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कतिपय ऐसे श्रद्धालु जिनके द्वारा कभी उनकी आंखों के सामने बर्फ को गिरते नहीं देखा है, वे अत्यन्त प्रसन्न होकर बर्फबारी का आनन्द ले रहे हैं। बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालुलगातार हो रही बर्फबारी के बीच पुलिस द्वारा मन्दिर दर्शन हेतु पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से दर्शन कराये जा रहे हैं। मन्दिर दर्शनों के उपरान्त श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये सहयोग का आभार प्रकट किया गया है।

 

See also  नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
Ad 2