14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धांलु

बदरीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धांलु

बदरीनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संचालन को लेकर पूरा प्रशासन रात दिन जुटा है। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा पड़ावों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। 20 मई तक 1,39,656 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, बदरीनाथ यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। बदरीनाथ धाम में उमड़े श्रद्धांलुपिछले पांच दिनों से धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से चारधाम यात्रा मार्ग एवं बदरीनाथ में स्थित होटल व्यवसायी एवं अन्य कारोबारियों के चेहरे खिल उठे है। तीर्थयात्रियों की चहल पहल से पूरे यात्रा मार्ग पर रौनक बनी हुई है। उत्तराखण्ड के जनपद चमोली में ही पंच बद्री धाम स्थित है। तीर्थयात्री बदरीनाथ के साथ चमोली जिले में ही स्थित नारायण के अन्य चार बदरी धामों के भी दर्शन कर सकते हैं। इनमें आदि बदरी, वृद्ध बदरी, योग-ध्यान बदरी एवं भविष्य बदरी शामिल हैं।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश