मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम ली।
मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय उपचार मिल रहा है।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम