मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए।

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए