धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सरकारी अस्पताल की एक महिला अफसर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। हरीश धामी ने इस मुद्दे की जांच करने और एक्शन लेने की मांग की है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर कोई कदम नहीं उठाया जाता तो उन्हें मजबूरन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दफ्तर के बाहर धरना देना पड़ेगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा
“अभी मुझे धारचूला हॉस्पिटल से एम्बुलेंस की सुविधा के लिए मरीज के परिवार वालो की कॉल आई थी । लेकिन वहां पर उपस्थित जो भी महिला अधिकारी मौजूद थीं उसके द्वारा बिना मेरी बात सुने जो अनर्गल बातें और गाली बोली गई है वो बहुत निंदनीय है । इन महिला की शिकायतें अक्सर मरीजों के द्वारा आती रहती हैं कि इनका व्यवहार सभी लोगों के प्रति अशोभनीय है ।
रात को सीमांत क्षेत्र धारचूला जैसे जगह में इस तरह का व्यवहार अगर एक जनप्रतिनिधि के साथ हो रहा है तो सोचनीय है मरीजों के साथ कैसा व्यवहार रहता होगा ?
मैं स्वास्थ मंत्री और स्वास्थ सचिव से चाहता हूं कि ऐसी महिलाओं के प्रति इंक्वारी बैठे जो अपने काम को सही तरीक से नहीं करती हैं । ऐसे कर्मचारियों को दंडित करना चाहिए । अगर स्वास्थ मंत्री जी कार्यवाही नहीं करते हैं तो मैं उनके ऑफिस में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होऊंगा।
मेरे द्वारा इस मामले को सीएमओ और जिला अधिकारी को भी भी दूरभाष में अवगत करा दिया गया है।”

More Stories
काठगोदाम से भीमताल के बीच जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सीएम धामी का कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर हमला