15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

256 दिन से कर्मचारियों का अनुशासित आंदोलन

256 दिन से कर्मचारियों का अनुशासित आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 256 वें दिन भी जारी रहा। 256 दिन से कर्मचारियों का अनुशासित आंदोलनमहासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन से पर्यटकों को भी जोड़ा जा रहा है ।पर्यटक भी यहां से एक अच्छा संदेश लेकर अपने प्रदेशों में जा रहे हैं। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह गोपाल बिष्ट शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश सौरभ खोलिया महेश कुमार विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि