जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरी का दौरा कर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व विभाग ने कृषक विक्रम सिंह के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से प्रयोग किया, जिसमें 7 किलो धान की उपज प्राप्त हुई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी खेत में धान की कटाई की और ग्रामीण महिलाओं के साथ मंडाई में सहभागिता कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की तथा किसानों से बोए गए बीज और फसल की स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा, एलआरओ सीएम पांडे, राजस्व उप निरीक्षक ज्योति सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा