20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पौड़ी ने ली जिला बाल कल्याण समिति की बैठक

डीएम पौड़ी ने ली जिला बाल कल्याण समिति की बैठक

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, पुनर्वास, महिला कल्याण और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल मामलों का निस्तारण ही नहीं, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं तक योजनाओं का वास्तविक लाभ संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम पौड़ी ने ली जिला बाल कल्याण समिति की बैठक

चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने और संयुक्त रूप से सघन बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी बच्चा असुरक्षित स्थिति या बाल श्रम में न मिले। कोटद्वार बस स्टेशन पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एक्सटेंशन का कार्य शीघ्र पूरा करने को भी कहा गया।

See also  DM चमोली ने जोशीमठ सीवरेज और पेयजल योजना की समीक्षा की

परिवीक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से प्राप्त सभी मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। जनवरी से मार्च 2026 तक बाल देखरेख संस्थाओं, स्पॉन्सरशिप योजनाओं और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बीडीसी बैठकों व बहुद्देशीय शिविरों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समयबद्ध चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने, पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं को त्वरित आर्थिक सहायता देने और विधवा महिलाओं की लंबित पेंशन शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए।

See also  कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी

बैठक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।