18 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नशे के खिलाफ मिशन मोड पर STF का एक्शन, पुलभट्टा से 38 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ मिशन मोड पर STF का एक्शन, पुलभट्टा से 38 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ.टी.एफ ने राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया है। SSP अजय सिंह के नेतृत्व में राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है ।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त को कुल 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपये है।।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, उत्तराखंड को घोषित किया गया पूर्ण साक्षर राज्य


अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के सम्पर्क में था तथा कम दाम में हीरोइन खरीदकर लाता था फिर उसे ऊंचे दामों पर अन्य माध्यम के जरिए कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र में बेचता था। STF द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।

*गिरफ्तार अभियुक्त -*

महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उ प्र)

*बरामदगी* –

*129 ग्राम हीरोइन
एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल*

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1- मु.अ.स. 453/17 धारा 379/411 IPC थाना किला बरेली (उ प्र)
2- मु.अ.स. 487/18 धारा 102 CRPC, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
3- मु.अ.स. 558/18 धारा 147/148/149/307 IPC पुलिस मुठभेड़ थाना बहेड़ी बरेली (उ प्र)
4- मु.अ.स. 662/19 धारा 411/414/420 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
5- मु.अ.स. 768/19 धारा 25,3 आर्म्स एक्ट, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)
6- मु.अ.स. 340/20 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
7- मु.अ.स. 361/22 धारा 323/504/506 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
8- मु.अ.स. 715/22 धारा 323/498A/506 IPC, 3/4 दहेज अधिनियम थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)

See also  गृह सचिव शैलेश बगौली की अहम बैठक

*STF एंटी नार्कोटिक्स टीम -*
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विनोद चंद्र जोशी
3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार अहमद

*थाना पुलभट्टा पुलिस टीम*
1- SO प्रदीप मिश्रा
2-SI दिनेश चंद्र भट्ट
3-आरक्षी गजेंद्र सिंह
*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536 *[सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा]*

See also  दिवंगत जनरल खंडूरी और जसपाल राणा को कैबिनेट बैठक से पहले दी गई श्रद्धांजलि