13 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने तथा विभिन्न स्थानों पर कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में तत्काल गति लाने के निर्देश दिए। डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष सभी निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित एजेंसी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाओं, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर, चिकित्सा उपकरणों तथा अन्य निर्माणाधीन परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के संचालन हेतु आवश्यक सभी शैक्षणिक कक्ष, प्रयोगशालाएं, छात्रावास, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।

प्रयोगशाला भवन में चल रहे फिनिशिंग कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आवश्यकता के अनुसार भवन की उपयोगिता एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संरचनात्मक सुधार एवं विस्तार की संभावनाओं का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

See also  चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांग

जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़े सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें तथा निर्माण कार्य, उपकरणों की स्थापना, मानव संसाधन, शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं अन्य सभी तैयारियों में प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से अनुमति प्राप्त करने हेतु आवश्यक सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर समयबद्ध रूप से आवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र का संचालन बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने तथा चिकित्सा सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

See also  कौलागढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल

जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का समयबद्ध निर्माण एवं संचालन जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध होगा। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होगा।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. जीवन सिंह चुफाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. ए.के. सिंह,संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।