पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने जनपद में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन की जल निगम एवं जल संस्थान के कार्यरत पांचों कार्यदायी डिवीजन द्वारा सम्पादित की जा रही कुल 778 पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई, बैठक में पेयजल निगम गंगोलीहाट की 33. पेयजल निगम डीडीहाट की 18, पेयजल निगम पिथौरागढ़ की 10, जल संस्थान डीडीहाट की 21 एवं जल संस्थान पिथौरागढ़ की 3 पेयजल योजनाओं का कार्य अपूर्ण पाया गया।
7 निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति अत्यन्त धीमी पाई गई, जिनमें गंगोलीहाट विकास खण्ड की महत्वपूर्ण व बृहद पेयजल योजना बेलपट्टी पम्पिंग, वासुकी नाग पम्पिंग एवं कनालीछीना विकास खण्ड की गर्खा पम्पिंग पेयजल शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता को कार्यों में प्रगति लाने तथा नदी तट पर निर्माणाधीन वैल के अवशेष कार्य तेजी से करवाते हुए माह मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये ताकि बरसात से पूर्व वैल का निर्मित किया जा सके। बैठक में नोडल जल जीवन मिशन इं० आर०एस० धर्मशक्तु, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम, अधीक्षण अभियन्ता, जल संस्थान, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम, गंगोलीहाट, डीडीहाट, अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान पिथौरागढ़, डीडीहाट एवं थर्ड पार्टी ऐजेन्सी ब्यूरो बेरीटास के टीम लीडर उपस्थित थे।

More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं