26 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ईडी ने 5 घंटे तक की हरीश रावत से पूछताछ, पूर्व सीएम बोले सत्ता के अहंकार और बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

ईडी ने 5 घंटे तक की हरीश रावत से पूछताछ, पूर्व सीएम बोले सत्ता के अहंकार और बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ईडी दफ्तर से बाहर आकर हरीश रावत ने कहा कि उनका अनुभव खट्टा-मीठा और कुछ निराशा भरा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकारें बदले की भावना से काम कर रही हैं और अगर इसी तरह काम हुआ तो देश कैसे चलेगा।  ईडी ने 5 घंटे तक की हरीश रावत से पूछताछ, पूर्व सीएम बोले सत्ता के अहंकार और बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें अपनी नहीं, बल्कि देश और समाज की चिंता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ईडी ने नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और आगामी चुनावों को लेकर सत्तापक्ष के डर व चिंताओं ने बुलाया था।

See also  जनगणना के दूसरे राउंड के लिए चमोली में शुरू हुआ प्रशिक्षण

तंजिया लहजे में बीजेपी और ईडी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण वो दिल्ली में थे, लेकिन इस बहाने उन्हें उत्तराखंड आने का मौका मिल गया। वहीं पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा कि अंदर बहुत प्यार से बातचीत हुई और जो हकीकत थी, वह उन्होंने अधिकारियों को बता दी है।

 

See also  चंपावत फर्जी गैंगरेप केस: आनंद सिंह मेहरा को अब निचली अदालत से बेल की उम्मीद, कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल!
Ad 1