12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन

नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा अनोखा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम 120 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाने के साथ-साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्यहित में चलाए जा रहे अपने तरह के अनूठे पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज 120 वे दिन जारी रहा। आज उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने मां गुरना देवी मंदिर परिसर पिथौरागढ़ में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

See also  स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी करें। उन्होंने आशा प्रकट की कि सरकार महासंघकी मांग का वार्ता के माध्यम से निराकरण करेगी ।कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह दीपक रावल गोपाल बिष्ट सौरव खोलिया महेश कुमार राजेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 1