8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रदीप कुमार जोशी का प्रमोशन अब बने अपर सचिव

प्रदीप कुमार जोशी का प्रमोशन अब बने अपर सचिव

उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार जोशी अपर सचिव बन गए हैं। सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से प्रदीप कुमार जोशी की प्रोन्नति के आदेश जारी हुए हैं। सचिवालय संघ ने जोशी की अपर सचिव पद पर प्रोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रदीप कुमार जोशी का प्रमोशन अब बने अपर सचिव

मूल रूप से जौनसार बाबर क्षेत्र की कालसी तहसील के मुन्धान गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार जोशी अगस्त 1996 में उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा में आए थे। राज्य निर्माण के बाद उन्होंने उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग को चुना। प्रदीप कुमार जोशी को लंबा प्रशासकीय अनुभव है। वे पशुपालन, वित्त, कोऑपरेटिव, बेसिक शिक्षा लघु सिंचाई, मत्स्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्य देख चुके हैं। बतौर संयुक्त सचिव वे जलागम और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का दायित्व निभा रहे थे।

See also  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद