10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, एक फरार, SHO भी घायल

देहरादून में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, एक फरार, SHO भी घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी (SHO) नरेश राठौड़ गोली लगने से घायल हो गए,

जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

See also  सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को ऑनलाइन ट्रांसफर की पेंशन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।

 

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा किया है

See also  सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन
Ad 1