23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनों में निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और संस्थानों को आवंटन होने वाली भूमि को 30 जून तक आवंटित कर दिया जाए। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन प्रक्रिया कुंभ मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’

उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र के अंतर्गत अपने कार्यालयों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी आवश्यक तैनातियां शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले अस्थायी प्रकृति के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग यातायात प्लान तैयार कर फाइनल किए जाने हेतु मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को शीघ्र बैठक कर सभी बुनियादी आवश्यकताएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहीं NHAI एवं PWD के स्तर से होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कुंभ क्षेत्र के आसपास के जनपदों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।

See also  AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग

उन्होंने आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले स्थानों पर भी पार्किंग, ठहरने, खाने एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने पर्याप्त संख्या में पर्यटक सूचना केंद्रों की स्थापना किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और समय पर उचित जानकारी मिल सके।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न लोककलाओं के निपुण कलाकारों को इससे अपनी संस्कृति देश विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

See also  हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा