14 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गडकरी ने उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं पर कहीं बड़ी बात

गडकरी ने उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं पर कहीं बड़ी बात

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में करीब एक लाख 30 हजार करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन रोड़ का भी जून में उद्घाटन होने जा रहा है। इसी तरह 1650 करोड़ रूपए की लागत से पॉंवटा साहिब से देहरादून फोर लेन मार्ग अगले महीने तक शुरू हो जाएगा। 1600 करोड़ रूपए की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फील्ड बाईपास फेज-1 अक्टूबर, 2026 तक पूरा हो जाएगा, जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने ₹1100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास परियोजना को भी मंजूरी प्रदान कर दी है, जिस पर अगस्त तक काम शुरू हो जाएगा।

See also  मंगलवार को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गणेश गोदियाल ने पूछे 10 सवाल, मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि ₹1050 करोड़ की लागत से रुद्रपुर में 21 किमी. लंबा फोरलेन बाईपास इसी साल अक्टूबर और ₹936 करोड़ की लागत से काशीपुर से 15 किमी. लंबा फोरलेन बाईपास दिसंबर 2026 में पूरा होगा। साथ ही ₹716 करोड़ की लागत से 12 किमी. लंबा देहरादून-झाझरा-आशारोड़ी फोर लेन एलिवेडेट रोड़ अगले साल अप्रैल और ₹745 करोड़ की लागत से भानियावाला, जॉलीग्रांट से ऋषिकेश तक 20 किमी. लंबा फोर लेन मार्ग अप्रैल 2028 तक पूरा होगा। साथ ही साथ ₹800 करोड़ की लागत से श्रीनगर में भी टू लेन बाईपास की डीपीआर बन रही है।

उन्होंने कहा कि पहले हमें मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल और चीन से होकर जाना पड़ता था, लेकिन अब ₹5200 करोड़ रूपये की लागत से टनकपुर-पिथौरागढ़ होकर लिपुलेख तक मार्ग बनाया जा रहा है। 370 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट में से करीब 200 किमी. का कार्य पूरा हो चुका है।इसी तरह ₹12 हजार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 825 किमी लंबी चारधाम सड़क परियोजना में 640 किमी. का काम पूरा हो चुका है। 1300 करोड़ रूपए की लागत से रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक का कार्य दिसम्बर 2026 तक शुरू किया जाएगा। इसके साथ-साथ गंगोत्री धाम जाने के लिए 142 किमी का काम पूरा हुआ है और बाकी 100 किमी. का काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। यमुनोत्री धाम में ₹2500 करोड़ की लागत से धरासू से यमुनोत्री तक 46 किमी. का काम पूरा हो चुका है और 30 किमी. का काम अप्रैल, 2028 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोंविदघाट से हेमकुंट साहिब रोप-वे पर भी काम कर रही है। प्रदेश में अनेक जगहों पर टनल भी बनाई जा रही है।