उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण आदि में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। 
राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों में सेवारत व सेवानिवृत्त कार्मिकों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से प्रदान किया जायेगा।
इसके साथ ही पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/ उपक्रमों के कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ते का 01 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।

More Stories
देहरादून मसूरी हाईवे आवाजाही के लिए बंद
देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुतला फूंककर जताई नाराजगी
SIR को लेकर उत्तराखंड में संग्राम, कांग्रेस ने दी सड़क से अदालत तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी, मनोज रावत बोले वोटर लिस्ट से बिना वजह नाम हटाना लोकतंत्र की हत्या