लक्सर में आज कांग्रेस पार्टी ने बालावाली चौक से लेकर लक्सर तहसील परिसर तक कार्यकर्ताओं के साथ एक किसान सम्मान यात्रा निकाली किसान सम्मान यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिस्सा लिया । हरीश ने कहा कि उत्तराखंड की मौजूदा सरकार किसान विरोधी सरकार है सरकार ने अभी तक 2023 – 24 के पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों का शोषण किया है किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।
सरकार ने किसानों को 1100 रुपए प्रति बीघा मुआवजा देकर किसानों का अपमान किया है उन्होंने सरकार से मांग की सरकार को 425 रुपए से ज्यादा किसानों का गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए जिससे किसानों को राहत मिल सके कार्यक्रम में पहुंचे ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि किसान विरोधी सरकार अगर जल्दी किसानों का गन्ना मूल्य घोषित नहीं करती है तो कांग्रेस किसानों के लिए सड़कों पर उतर जाएगी वह जगह-जगह धरना प्रदर्शन करेगी साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी लेकिन वह उल्टा किसानों का शोषण कर रही है किसानो का गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।

More Stories
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा