ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गौ घाट पर शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा से अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। देखते ही देखते युवक नदी की तेज धार में गायब हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक नदी में युवक की तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रशासन ने हादसे के बाद गंगा किनारे नहाने और तैराकी पर सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। फिलहाल युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

More Stories
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश