5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, इंद्रेश मैखुरी ने पूछे सवाल

गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, इंद्रेश मैखुरी ने पूछे सवाल

कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। मैखुरी ने कहा दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ये बताना चाहिए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के मामले में उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा भेजी गयी संस्तुति उनके पास पहुंची भी है या वह सिर्फ जनता का गुस्सा ठंडा करने के लिए की गयी घोषणा थी ? यदि इस प्रकरण में कोई संस्तुति गृह मंत्रालय तक पहुंची है तो केंद्रीय गृह मंत्री यह भी तो उत्तराखंड की जनता को बताएं कि उन्होंने उस सिफारिश पर क्या निर्णय लिया है ?

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले

मैखुरी ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री को यह भी उत्तराखंड की जनता को बताना चाहिए कि क्या उनकी और प्रधानमंत्री की जानकारी में है कि भाजपा के दो नेताओं- केंद्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजय कुमार पर, भाजपा से जुड़े लोगों ने ही वो वीआईपी होने की तोहमत लगाई, जिनको स्पेशल सर्विस न देने के लिए अंकिता भंडारी की हत्या कर दी ? भाजपा के सबसे ताकतवर लोगों में से एक- केंद्रीय गृह मंत्री, क्या यह नहीं महसूस करते इतने गंभीर आरोपों के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों को उनके पदों से विरत किया जाना चाहिए और उन्हें निर्देशित किया जाना चाहिए कि वे जांच का सामना करने को तैयार रहें ? न्याय और नैतिकता के इस तकाजे को भाजपा क्यों नहीं महसूस कर पा रही है ?

See also  चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

इंद्रेश मैखुरी ने कहा गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, इंद्रेश मैखुरी ने पूछे सवालअभिनंदन और उद्घाटन समारोहों से इतर उत्तराखंड की बेटी के न्याय से जुड़े ये गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब केंद्रीय गृह मंत्री को देना चाहिए और अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र के अनुसार अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तत्काल सीबीआई को सौंपनी चाहिए.

 

See also  हरिद्वार के 100 से ज्यादा लोगों ने ज्वाइन की कांग्रेस
Ad 1