IFS सुशांत पटनायक के घर ED का छापा पड़ा है और भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जताई जा रही है इसके लिए बाकायदा नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है।
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा।
इस दैरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है। आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरापे भी लगा था। वहीं, वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। ईडी आज सुबह से ही छापेमारी में जुटी है।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ