6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बैंकिंग से जुड़ी सुरक्षा समिति की अहम बैठक

बैंकिंग से जुड़ी सुरक्षा समिति की अहम बैठक

उत्तराखण्ड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट तथा नकदी के सुरक्षित परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (SLSC) की 21वीं बैठक सचिवालय, देहरादून में सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), कानपुर द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य प्रशासन, कानून-प्रवर्तन एजेंसियों, करेंसी चेस्ट संचालित करने वाले बैंकों तथा राज्य में व्यापक शाखा नेटवर्क वाले अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आरबीआई कानपुर, देहरादून एवं केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे। बैंकिंग से जुड़ी सुरक्षा समिति की अहम बैठक

बैठक में बैंकिंग संस्थानों के समक्ष सुरक्षा संबंधी चुनौतियों, करेंसी चेस्ट की सुरक्षा, जाली भारतीय मुद्रा नोट से जुड़े मामलों तथा नकदी के सुरक्षित आवागमन के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

See also  एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति बैंकों, सुरक्षा सेवाओं के प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिससे बैंकिंग सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। सभी हितधारकों ने बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट और नकदी परिवहन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर समन्वय, सूचना साझाकरण और सहयोग को आवश्यक बताया।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं
Ad 1