26 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बीजेपी ने किया मंथन

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बीजेपी ने किया मंथन

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जिसमें कमेटी सदस्यों द्वारा अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन को सौंपी है। वहीं बैठक में सभी सदस्यों द्वारा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा का औपचारिक स्वागत किया गया। साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति और सेवा संकल्प अभियान की हुई समीक्षा।

प्रदेश कार्यालय में आज यह प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत कोर कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को राज्यभर में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी । बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, राज्यसभा की रिक्त सीट के चयन, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियानों की गहन समीक्षा की गई। राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बीजेपी ने किया मंथन

See also  जनगणना के दूसरे राउंड के लिए चमोली में शुरू हुआ प्रशिक्षण

बैठक के उपरांत कोर कमेटी के निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि चूंकि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होना है। लिहाजा उनके साथ रिक्त होने वाली इस सीट के लिए सामने आए सभी प्रमुख नामों पर सभी सदस्यों ने विस्तृत मंथन किया। उन्होंने बताया कि दो दर्जन नाम दावेदारों के रूप में कोर कमेटी के सामने आए हैं। जिनमें महिला, अनुसूचित जाति जनजाति, युवा सहित सभी वर्गों से जुड़े नाम शामिल हैं। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया कि 3 या 5 नामों का पैनल अंतिम रूप से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

See also  डीएम चमोली की स्टाफ बैठक, विकास योजनाओं औश्र कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर चर्चा

वहीं उन्होंने बताया कि बैठक में राज्यभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के साथ शेष कार्यक्रमों को जन-जन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति तैयार की गई। इसके अतिरिक्त आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को मंथन किया गया। जिसमें चुनावों के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में सांगठनिक मजबूती, शक्ति केंद्र आधारित योजना, बूथों के सुदृढ़ीकरण और पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय करने की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। साथ ही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को अधिक व्यापक और प्रभावी तरीके से जनमानस में स्थापित करने पर विचार हुआ। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विशेष रणनीति से आगे बढ़ने पर निर्णय हुआ।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, देहरादून में किया सचिवालय कूच

बैठक के कोर कमेटी के सदस्यों ने एकस्वर में सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों तथा विकास कार्यों का संदेश जनता के बीच लेकर जाएँ। इनके आधार पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 2027 विधानसभा चुनाव हैट्रिक की तरफ बढ़े।