देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए सुखविंदर कौर ने पर्चा भरा जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए युवा नेता अभिषेक सिंह ने नामांकन कराया। अभिषेक सिंह चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं और पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं।
अभिषेक ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने परिवार की सियासी विरासत को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास पूरे नंबर हैं और दोनों पदों पर जीत पक्की है।

More Stories
तिलाड़ी विद्रोह की वर्षगांठ पर हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ आक्रोश
रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
चमोली में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत