मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला-2024 का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी. षणमुगम ने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता बढ़ाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जनमानस को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा ऐसी आशा है।
स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले जागरुकता कार्यों को मीडिया ही जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्याय व उप निदेशक श्री रवि बिजारनीय द्वारा निर्वाचन के दौरान मीडिया की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, राज्य एवं जिला स्तरीय एमसीएमसी, मीडिया प्रमाणीकरण, पेड न्यूज, स्वीप गतिविधियों आदि पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया गया।
कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, संयुक्त सचिव कुश्म चौहान, मुक्ता मिश्रा, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम