ऋषिकेश में नगर निगम चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने दीपक जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने शंभू पासवान पर भरोसा जताया है। दोनों ही नेता पहली बार मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं लिहाजा फाइट दिलचस्प होने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक शंभू पासवान पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल दोनों मेहरबान हुए इसीलिए आलाकमान ने भी सहमति जताई। 
प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश से विधायक हैं लिहाजा अब शंभू पासवान का चुनाव उनकी साख से जुड़ गया है। इसके अलावा सुबोध उनियाल भी पड़ोसी सीट नरेंद्र नगर से विधायक हैं और उन्होंने भी शंभू पासवान की पैरवी की है ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी इस चुनाव में बढ़ गई है। पिछली बार ऋषिकेश में बीजेपी से अनीता ममगाईं जीतीं थी अब इस बार उनका रुख क्या रहेगा ये भी बेहद दिलचस्प है क्योंकि अनीता को एंटी प्रेमचंद गुट का माना जाता है। कुल मिलाकर बीजेपी के लिए ऋषिकेश का मेयर चुनाव नाक का सवाल बन चुका है। मंत्री ने अपनी पसंद से टिकट दिलाया है और अब उनका विरोधी खेमा क्या करेगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

More Stories
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
मुख्यमुख्य सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा
आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग