भाजपा की नीतियों और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पार्टी का दामन थामा है। पार्टी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए, मिलजुल कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। साथ ही पार्टी के बढ़ते परिवार और जनाधार को 27 की हैट्रिक का प्रबल संकेत बताया।
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिहार ने नवागंतुकों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कि आओ हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की ‘डबल इंजन सरकार’ की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। हम सभी को आज से ही इस संकल्प के साथ जुटना होगा ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड संख्या में कमल खिले और प्रचंड बहुमत की सरकार बने।

आज पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताने वालों में विधानसभा नरेंद्रनगर, टिहरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रहे श्री राजेंद्र सिंह पंवार, ग्राम प्रधान, बमाण श्रीमती सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री भूपेंद्र सिंह, वार्ड सभासद, ठण्डेरा श्री विजय सिंह पंवार, श्री प्रेम सिंह चौहान, श्री लोक सिंह चौहान, श्री चैन सिंह चौहान, श्री सुन्दर सिंह चौहान, श्री हरीपाल सिंह चौहान, श्री बिजेंद्र सिंह चौहान,
बलदेव सिंह सजवाण, मातवर सिंह सजवाण, मनोज सिंह सजवाण, लक्ष्मन सिंह जियाला, श्रीमती सुम्बेश्वरी देवी कलावती देवी, श्री कमल सिंह नेगी, श्री कृष्ण सिंह चौहान। इस दौरान सभी नए सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

More Stories
कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की पहल
बीजेपी महिला मोर्चा ने पुलिस का आभार जताया
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से जुड़े फ्रिज जोन को लेकर समीक्षा