15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की पहल

कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के दिए गए दिशा निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चौड़ाख्याली के सीम तोक एवं कैन्यूड़ा तोक के संपर्क मार्गों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चम्पावत मोहन चंद्र पलड़िया ने अवगत कराया कि चौड़ाख्याली ग्राम के सीम तोक के लिए मा. मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली की मुलाकात, उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत

उन्होंने बताया कि सड़क के स्वीकृत संरेखण (अलाइनमेंट) में बड़ी संख्या में बाँज के वृक्ष आने तथा स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति न बनने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था। अब जिला प्रशासन एवं विभाग के प्रयासों से ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई है तथा वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव पूर्ण कर आगामी सप्ताह में अंतिम स्वीकृति हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि चौड़ाख्याली के कैन्यूड़ा तोक, जो मुख्य सड़क से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है, को भी संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सर्वेक्षण का कार्य पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। वन भूमि हस्तांतरण की अनुमति प्राप्त होते ही अग्रिम विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कर स्वीकृत सड़क परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

Ad 1
See also  ईडी विवाद के बीच हरीश रावत की भावुक पोस्ट, उत्तराखंड की जनता से क्या अपील?