15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान

केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान

श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ”ऑपरेशन कालनेमि” एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ये कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तथा पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा संयुक्त रूप से सम्पादित की गई।

अभियान के दौरान केदारनाथ धाम क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों एवं बाबाओं के पहचान पत्रों (आधार कार्ड) एवं पुलिस भौतिक सत्यापन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे व्यक्ति/बाबा पाए गए जो बिना किसी पूर्व पुलिस सत्यापन के धाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और बिना सत्यापन पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कुल 07 चालान किए गए। केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा और धाम की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग व सत्यापन अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

 

Ad 1
See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश