7 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

करन माहरा का बीजेपी पर हमला लगाया धर्म के नाम पर जनता को बरगलाने का आरोप

करन माहरा का बीजेपी पर हमला लगाया धर्म के नाम पर जनता को बरगलाने का आरोप

कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रेहाना परवीन द्वारा आज शांति विहार कारगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में जिस प्रकार के हालात चल रहे हैं तथा आम जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है यह स्थिति आने वाले समय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में रोज बलात्कार की जघन्य घटनायें घटित हो रही हैं परन्तु राज्य सरकार और भाजपा का महिला मोर्चा मूक दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी धर्म, जाति वर्ग के लोगों के विकास की सोच है भाजपा केवल जनता को धर्म के नाम पर बरगला रही है परन्तु अब राज्य एवं देश की जनता भाजपा की इस कुनीति को पूरी तरह समझ चुकी है तथा आने वाले समय में उसे सत्ता से उखाड़ने का मन बना चुकी है।

See also  उत्तराखंड बीजेपी ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, 2027 में जीत की हैट्रिक का संकल्प

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तथा आम जनता की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 7 सालों में राज्य की जनता भाजपा का विकास विरोधी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है तथा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंप कर विकास के ऐजेंडे पर मोहर लगाने वाली है। बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, रेहाना परवीन, नीरू, सिरा, गोपी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, डॉ0 अश्विन रतूडी, डॉ0 प्रेम सिंह, संजय शर्मा, आजाद अली, सलीम आदि उपस्थित थे।

See also  नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर डीएम चमोली की बैठक