14 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता भंडारी केस में कोर्ट के फैसले पर करन माहरा बोले लड़ाई अभी जारी, धामी सरकार से पूछे अहम सवाल

अंकिता भंडारी केस में कोर्ट के फैसले पर करन माहरा बोले लड़ाई अभी जारी, धामी सरकार से पूछे अहम सवाल

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निश्चित रूप से अंकिता को आंशिक न्याय दिलाता है। माहरा ने ये भी साफ किया कि अब भी कई गंभीर सवाल अनुत्तरित हैं, जिनका उत्तर धामी सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने दोषियों को सजा दी है, लेकिन यह पूर्ण न्याय नहीं है। आज भी यह स्पष्ट नहीं है कि किन वीआईपी व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास किए।

See also  गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम चमोली की बैठक

जांच के दौरान साक्ष्य नष्ट किए जाने की मंशा से वनंतारा रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश किसके निर्देश पर दिया गया? प्रारंभिक जांच में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? और रिसॉर्ट में आग लगाकर सबूत नष्ट करने वालों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है? माहरा ने कहा कि जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक यह मामला अधूरा रहेगा। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी और सरकार से जवाबदेही की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई केवल दोषियों को सजा दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण न्याय और सच्चाई सामने लाने तक जारी रहेगी।

See also  गिरधारी लाल साहू पर एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही पुलिस, देर रात तक चला महिला कांग्रेस का धरना, हरीश रावत भी रहे मौजूद