17 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट अब राज्यसभा सांसद

महेंद्र भट्ट अब राज्यसभा सांसद

उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी आज की सबसे बड़ी ख़बर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। महेंद्र भट्ट को अनिल बलूनी की जगह राज्यसभा भेजा जा रहा है। ऐसे में अब सवाल ये भी है कि अनिल बलूनी का क्या होगा। चर्चा है कि अनिल बलूनी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी औपचारिक बयान कोई नहीं आया है। मगर उत्तराखंड बीजेपी में हलचल तेज हो गई है।

 

महेंद्र भट्ट का लंबा सियासी सफर

महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

See also  कोटद्वार में फरार 2 वारंटी पुलिस ने किए गिरफ्तार

भट्ट ने 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे। 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।

2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। इसके साथ ही हिमाचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला। 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला। वहीं, 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले। वे प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला।

See also  PRSI के अधिवेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा

लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे। 2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री बने। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।