6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा मोचन निधि से जुड़ी बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आपदा मोचन निधि से जुड़ी बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान जनपदों से प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तावों को जनपद स्तरीय समिति की सिफारिश पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाए। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को नदियों की डेजिंग/माइनिंग की एसओपी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। आपदा मोचन निधि से जुड़ी बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरीउन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों से सम्बन्धित प्रस्तावों को सिंचाई विभाग की इस हेतु गठित समिति द्वारा टीएसी के उपरान्त राज्य कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन नदियों में कटान के कारण प्रत्येक वर्ष कार्य कराना पड़ रहा है, उन्हें चिन्हित कर चैनलाईजेशन की योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सितारगंज में बैगुल नदी के लिए अध्ययन करा लिया जाए।

मुख्य सचिव ने जनपद नैनीताल के चार्टन लॉज को भू-स्खलन से सुरक्षा प्रदान (लागत रू . 699.98 लाख), जनपद पिथौरागढ़ में खोटिला लैंड और घटधार, धारचुला में हिल का ड्रेनेज कार्य एवं विभिन्न स्थलों पर भू-स्खलन संबंधी कार्य (लागत रू . 3840.78 लाख), जनपद हरिद्वार के मनसा देवी हिल बाईपास रोड का ड्रेनेज और भूस्खलन सम्बन्धित कार्य (लागत रू . 4124.83 लाख), जनपद अल्मोडा के दुधौली बैण्ड से पंचायत घर मोटर मार्ग के कि.मी. 2.00 में एच.पी.बैण्ड पर मार्ग . सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू . 34.75 लाख) की स्वीकृति प्रदान की।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

इसके अतिरिक्त जनपद उत्तरकाशी के धराली झूला पुल का सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू . 147.13 लाख), जनपद उत्तरकाशी के नगर पालिका परिषद पुरोला में टैक्सी स्टैण्ड के ऊपर से हो रहे भूस्खलन को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू . 128.37 लाख), जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल मुखवा मोटर मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू . 472.00 लाख), विकास खण्ड सितारगंज में बैगुल नदी के दॉये एवं बॉये पार्श्व में ग्राम रूदपुर के आबादी क्षेत्रों की बाढ़ सुरक्षा कार्य (लागत रू .146.67 लाख), विकासखण्ड सितारगंज में बैगुल नदी के दांये पार्श्व में ग्राम बीसर्क्वाटर के आबादी क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत रू . 148.48 लाख), तहसील जसपुर में फीका नदी की बाढ़ से ग्राम हजीरों की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य (लागत रू .419.82 लाख), जनपद नैनीताल में कौशल्यापुरी क्षेत्र की जल भराव की समस्या का समाधान कार्य (लागत रू .84.77 लाख), रामनगर, नैनीताल के कानियॉ नई बस्ती एवं हिम्मतपुर डोटियाल के आबादी क्षेत्र को बरसाती नाले से जल भराव सुरक्षा कार्य (लागत रू . 112.15 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

बैठक के दौरान जनपद देहरादून के विकासखण्ड रायपुर में डिफेंस कालोनी जोगीवाला एवं बद्रीपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्य (लागत रू . 460.45 लाख), जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर यथा, निर्मल कालोनी, बनसरी पुरम, दिल्ली फार्म, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर, नकरौंदा रोड (विवेक विहार, वायु विहार) में सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू . 412.70 लाख), जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अंतर्गत टोंस नदी के बांये तट पर स्थित स्वर्गाश्रम एवं गोशाला की सुरक्षा दीवार का निर्माण (लागत रू .186.28 लाख) एवं जनपद देहरादून के विकासखण्ड सहसपुर के टौंस नदी के बांये तट पर स्थित जलवायु टावर की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य (लागत रू . 88.36 लाख) सहित अन्य विभिन्न कार्यों को स्वीकृति भी प्रदान की गई। राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि आवंटन हेतु उपलब्ध कराए गए प्रस्तावों के सापेक्ष कुल रु . 34.00 करोड की वित्तीय स्वीकृतियों के संबंध में कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया।

See also  पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने संविधान का पाठ, बताई खास वजह

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं श्री विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।