मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता के द्वार तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप आयोजित कैम्प राज्य में सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। 22 जनवरी को प्रदेश भर में कुल 17 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 9,674 नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। इन कैम्पों के माध्यम से आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ प्राप्त किया। अब तक राज्य में कुल 445 कैम्पों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 3,54,059 नागरिकों ने प्रत्यक्ष
रूप से सहभागिता की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाना है। इसी संकल्प के साथ आयोजित ये कैम्प उत्तराखण्ड में सुशासन और जनसेवा की दिशा में एक मजबूत आधार बनते जा रहे हैं।

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक