19 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम विद्यार्थी मंथन पोर्टल पर 35 हजार से ज्यादा निबंध अपलोड

सीएम विद्यार्थी मंथन पोर्टल पर 35 हजार से ज्यादा निबंध अपलोड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर “सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम” पोर्टल पर अब तक 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध लिखकर अपलोड कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री ने 11वीं-12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन मंथन करते हुए उन्हें राज्य के विकास में अपने विजन को एक निबंध के रूप में ऑनलाइन भेजने का आह्वान किया था।सीएम विद्यार्थी मंथन पोर्टल पर 35 हजार से ज्यादा निबंध अपलोड

मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थियों से पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी आदि विषयों पर अपने विचार साझा करने और “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड” अभियान में शामिल होने की बात करते हुए कहा था कि उनके द्वारा स्वयं ऐसे विचारों का अवलोकन करते हुए उन्हें राज्य की पॉलिसी में शामिल किया जाएगा।

See also  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बैठक में ऑनलाइन जुड़े सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले युवा विद्यार्थियों से शासन के सचिवों के साथ विचार-विमर्श करने और स्वयं के साथ भी अनुभव साझा करने की बात कही थी।

सरकार ने ऐसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों को उनके करियर में, परीक्षा तैयारियों में स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की है, साथ ही अन्य पुरस्कार भी अपनी ओर से दिए जाने की बात कही थी। जिसके बाद इस अभियान में पूरे राज्य से ऑनलाइन प्रविष्टियां आने लगी हैं, जिनकी संख्या 35 हजार से अधिक हो चुकी है।

निबंध प्रविष्टि अपलोड करते ही विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी मिल रहा है जिससे उनमें इस अभियान में शामिल होने का जोश-जुनून बना हुआ है।

See also  गढ़वाल कमिश्नर चमोली में किया कई विभागों का औचक निरीक्षण

इस अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि ऐसा अभियान देश में पहली बार हो रहा है जिसमें जेन जी और अल्फा, दोनों जेनरेशन हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है और हर मिनट में राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक निबंध को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे हैं जो ये दर्शाता है कि उन्होंने इस अभियान को कितनी अहमियत दी है।

See also  चमोली टनल में बचाव और खोज अभियान पूरा