10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में रन फॉर योगा में दौड़े 650 से ज्यादा लोग, फिटनेस का दिया संदेश

पिथौरागढ़ में रन फॉर योगा में दौड़े 650 से ज्यादा लोग, फिटनेस का दिया संदेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के भव्य एवं सफल आयोजन की तैयारियों के क्रम में सोमवार को जनपद पिथौरागढ़ में “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 7:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रामलीला मैदान (नगर निगम पिथौरागढ़ के निकट) तक आयोजित इस जागरूकता रैली का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस तथा भारत की प्राचीन योग परंपरा के प्रति जागरूक करना एवं आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य योग दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई, उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ जितेन्द्र वर्मा,तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

See also  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उत्तराखंड में चल रही योजनाओं की तारीफ की

रैली में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल, द एशियन एकेडमी स्कूल, हिमालया पब्लिक स्कूल, देव सिंह स्कूल, जीजीआईसी, जीआईसी, स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़, न्यू बीरसेवा पब्लिक स्कूल, एनसीसी कैडेट्स, 14वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पीआरडी स्वयंसेवक, पुलिस जवान तथा जिला मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में कुल लगभग 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रामलीला मैदान पहुंचने के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल एवं जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चन्द्रकला भैंसोडा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

See also  पिथौरागढ़ में जारा जिबली के लोगों का आमरण अनशन खत्म, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दिया मांग पूरी करने का भरोसा