सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली स्थित अपने शासकीय आवास पर नई दिल्ली भाजपा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं मित्रों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
कार्यक्रम के बाद सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में भीषण
गर्मी के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा जल संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। रावत ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के उन अनगिनत अनसुने नायकों, नवाचारकर्ताओं, समाजसेवियों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करता है, जो अपने प्रयासों से समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंग नागरिकों में कर्तव्यबोध, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में जनसहभागिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ‘मन की बात’ इस दिशा में एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है।

More Stories
सीएम धामी ने स्कूली छात्राओं के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात
चमोली में नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन का शुभारंभ
राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, कुमारी सैलजा का बीजेपी पर निशाना