15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर

गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड गैरसैंण के दूरस्थ ग्राम हरगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 400 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में ग्राम रोहिड़ा, बीना, गौगना, हरगढ़, नागचुला, धरापानी सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, वन, पशुपालन, खेल, आबकारी, राजस्व, उरेड़ा, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, जल संस्थान एवं अन्य विभागों से संबंधित सड़क एवं पैदल मार्गों की मरम्मत, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, घरेलू गैस एवं खाद्यान्न वितरण, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, नंदा गौरा योजना की लंबित धनराशि, आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क, गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविरपुलिया एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न जनसमस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण संबंधी सेवाएं, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषि योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी परामर्श, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, महिला सशक्तिकरण एवं खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड संबंधी सेवाएं, उरेड़ा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी, शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक योजनाओं का मार्गदर्शन तथा राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी पात्र लाभार्थियों को अपनी-अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया।

See also  सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा

शिविर में कुल 145 शिकायतें एवं मांगपत्र दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचे और आमजन की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठानी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  पीपलकोटी टनल हादसे में एक और शव मिला, 2 लापता लोगों की तलाश जारी